फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर व MBBS छात्र की डूबने से मौत: बेटे के डॉक्टर बनने का सपना देखा था, राजस्थान से शव लेने आएंगे घर वाले

Tue, 21 Apr 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मृतक सचिन डॉ. सत्यम नायक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के योगमाया मंदिर के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती में नहाने गए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट सत्यम नायक (26) और एक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र सचिन महावर (22) की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, साथ नहाने गए विनीत और नितेश को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस लाश का पंचनामा करके कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों और स्टाफ में गहरा दुख है।

जानकारी के अनुसार, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर सत्यम नायक (26) पुत्र संतराम निवासी गायघाट थाना कलवारी जनपद बस्ती, एमबीबीएस द्वितीय वर्ष 2024 बैच के छात्र सचिन महावर (22) पुत्र महेश निवासी सवाई माधोपुर राजस्थान और विनीत (22) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नखुई भरतपुर राजस्थान और नितेश (20) निवासी झुनझुनू राजस्थान दोपहर में मेडिकल कॉलेज से एक कार से निकले थे।
विज्ञापन


यहां से जोगिया कोतवाली क्षेत्र के योगमाया मंदिर के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के पास कार खड़ी करके सभी ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। चीख-पुकार के बाद चंद कदम पर ही स्थिति उदयपुर गांव के लोग नदी में छलांग लगाकर निकालने के प्रयास में जुट गए।

इसमें विनीत और नितेश को सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि, सत्यम नायक और सचिन गहरे पानी में समा गए थे। स्थानीय गोताखोरों में प्रयास किया और उन्हें बाहर निकाला गया। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में लाकर जांच की गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जोगिया कोतवाली की पुलिस लिखापढ़ी करके लाश पंचनामा करके आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष जोगिया अभय सिंह ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर को लगा डूबते लोगों की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए थे। कड़ी मेहनत के बाद दो लोगों को बचाया गाया और दो लोगों की बाडी निकाली गई। परिजन को सूचना दे दी गई है। एक जेआर और दो मेडिकल छात्र बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतकों का शव माॅर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें