फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत दिया जाएगा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के युवाओं को 25 प्रतिशत अनुदान का लोन दिया जा रहा है। ताकि युवा सूक्ष्म इकाई लगाकर, रोजगार युक्त होने के साथ दूसरे को भी रोजगार दे पाएंगे।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत इस वर्ष 115 युवाओं को 2.24 करोड़ रुपये आवंटन सरकार द्वारा किया गया है। इसमें 10वीं, 12वीं पास युवाओं को एक लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटी का भी मिलेगा। यह लोन आपको अपना खुद का व्यापार शुरू करने में मदद करेगा। उद्योग उपायुक्त उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ सकें। इसमें 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच के युवाओं को लोन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें