फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीता राम विवाह प्रसंग सुन श्रोता हुए भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भारतभारी। नगर पंचायत के लक्ष्मण नगर वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में रविवार रात कथाव्यास आचार्य संतोष कुमार मिश्र ने भगवान राम सीता विवाह प्रसंग सुनाईं। इस दौरान रामविवाह की सुंदर झांकी निकाली गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने खूब जयकारा लगाया। कथा के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


श्रीराम सीता के विवाह की कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा था। एक दिन सीता ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया। उसे देखकर राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि शिव धनुष अब तक कोई भी नहीं उठा पाया था। राजा ने प्रतिज्ञा किया कि जो शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर राजाओं को निमंत्रण पत्र भेजा। एक-एक कर सभी ने शिव धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठा प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो धनुष टूट गया। इसके बाद धूमधाम से सीता और राम का विवाह हुआ। माता सीता ने जैसे ही प्रभु राम को वरमाला पहनाईं वैसे ही देवतागण फूलों की वर्षा करने लगे। इस अवसर पर सुमित्रा देवी, ओम प्रकाश, दुर्गेश, मुकेश, बृजेश, अवधेश श्रीवास्तव, कार्तिक आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें