सिद्धार्थनगर। जिले में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) अभियान के तहत शनिवार को कपिलवस्तु, मोहाना और उसका बाजार थाना क्षेत्र के गांवों में जनसंवाद और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
थाना कपिलवस्तु की सीपीयू टीम ने ग्राम पिपरहवा में आयोजित गोष्ठी में करीब 70 वर्षीय बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है और गांव में सौहार्द का माहौल है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। संवाद