सिद्धार्थनगर। अब स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधी समस्याओं का समाधान फोन कॉल के जरिये हो जाएगा। इसके लिए कार्यालय का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा।
लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक एजेंसी नामित की गई है और उसका हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। समस्या पर कॉल करके लोग जानकारी लेने के साथ समस्याओं का निस्तारण करा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की ओर से लोगों की सहूलियत के लिए समय- समय पर व्यवस्थाओं में बदलाव किया जाता है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस को स्मार्ट लाइसेंस में बदला गया है। इसमें कुछ तकनीकी समस्याएं आ रहीं थी, जिससे लोग परेशान थे।
इसके लिए स्मार्ट लाइसेंस की दिक्कत को दूर करने के लिए संस्था को कंपनी को जिम्मेदार बनाया गया है और उन्हें समस्याओं का समाधान कराना होगा।
यह जानकारी एआरटीओ चंपालाल ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिटिंग, पर्सनलाइजेशन, डिस्पैच और डिलीवरी करने वाली संस्था स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेगी। इसके लिए आवेदक टोल-फी हेल्पलाइन नंबर 97737-69900 पर काॅल कर सकते हैं।