फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गलत रिपोर्ट लगाने पर लेखपाल निलंबित

Sun, 08 Mar 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गलत रिपोर्ट लगाने की शिकायत पर लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। बांसी तहसील में सुनवाई के दौरान मऊ दक्षिणी गांव निवासी सुभाष ने शिकायत की कि उसके द्वारा भूमि का बैनामा लिया गया था। जिस पर लेखपाल श्रवण कुमार द्वारा गलत रिपोर्ट लगाई है और अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और लेखपाल श्रवण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील बांसी में आयोजित समाधान दिवस में सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन कर तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके की जांच कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में 33 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें राजस्व 15, पुलिस विभाग के चार, विकास दो, अन्य 12 प्रार्थना-पत्र शामिल थे। मौके पर पांच प्रार्थना-पत्र को निस्तारित करा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें