फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को कानून के बारे में दी गई जानकारी

Sat, 07 Mar 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराध और महिलाओं के अधिकार के बारे में किया प्रशिक्षित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत कपिलवस्तु, जोगिया, मिश्रौलिया और चिल्हिया थाना की पुलिस की ओर से शुक्रवार को गांव में चौपाल लगाकर कानून के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को बढ़ते हुए साइबर अपराध के बारे में बताया गया है। साथ ही अगर गलती से शिकार हो गए तो किस प्रकार से शिकायत की जाए, इसके बारे में बताया। महिलाओं के लिए बने कानून और अधिकार के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र में एसओ संतोष कुमार तिवारी की अगुवाई अलीगढ़वा आदि स्थानों पर चौपाल लगाकर जानकारी दी गई। इसी प्रकार पथरा में एसओ अमित कुमार की अगुवाई में टीम ने जगह-जगह चौपाल लगाकर कानून के बारे में जानकारी दी। कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए कई कानून बनाए हैं। जरूरत पड़ने पर उसका प्रयोग करें। इसके अलावा अन्य जानकारी दी। वहीं, थाना चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम मंझरिया में मिशन शक्ति, साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां महिला सशक्तीकरण, साइबर जागरूकता व नए कानून के बारे में बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें