फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर ही चलना हो मनुष्य का उद्देश: स्वामी प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु राम के बताए आदर्शों पर चलने की सीख
विज्ञापन

मधुकरपुर गांव में आयोजित धनुष यज्ञ के समापन पर कार्यक्रम
कार्यक्रम में डॉ. सतीश, जगदंबिका पाल और स्वामी प्रसाद मौजूद रहे
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय के पास मधुकरपुर गांव में चलने वाले चार दिवसीय धनुष यज्ञ के समापन पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल और प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलना ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। यह मार्ग सदैव मनुष्य की उन्नति और विकास में सहायक होता है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज यूपी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उन्नति कर रहा है। सरकार जनता के लिए जो योजनाएं लाई है वह उनके विकास में सहायक होगी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने जनमानस को भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए, जिससे मनुष्य के जीवन में दुख न आने पाए, उनके बताए मार्ग पर चलने से ही हमारा परिवार सदैव सुखी और समृद्ध रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, मनोज मौर्य आदि ने शिव धनुष का अनावरण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें