फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका लगाने के लिए प्रशिक्षित हो रहे स्वास्थ्यर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण
विज्ञापन

गांवों में डाटा तैयार करने में जुटीं आशा वर्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सफल टीकाकरण कराने की तैयारी में स्वास्थ्य महकमा जुटा है। टीकाकरण कैसे किया जाएगा, कितना डोज देना है इन सभी बिंदुओं पर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी थी। एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलने वाली इस बीमारी से निजात पाने के लिए सरकार और पूरा तंत्र व्यवस्था में लगा था। इसी बीच कोरोना का टीका बनने और टीकाकरण करने के संबंध में कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन के रखरखाव, उम्र के आधार पर डोज की मात्रा आदि की जानकारी दी गई। इस बाबत सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण संबंधित जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा वर्कर की डायरी से खोजे जाएंगे लोग
टीकाकरण कार्यक्रम में आशा वर्करों की अहम जिम्मेदारी होगी। शासन की मंशा है कि टीका सबसे पहले समाज के अगले पायदान पर काम करने वालों को लगेगा। इसके साथ ही बीमार और 50 की उम्र से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद अन्य उम्र के लोगों को लगेगा। इसमें आशा वर्करों का सहयोग लिया जाएगा। वह अपने गांव में 50 से अधिक उम्र के लोगों को डाटा तैयार कर रही हैं। उसी डाटा के आधार पर पहले चरण में उनका टीकाकरण संभावित है। साथ ही हर मोर्चे पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें