फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल सेवा को लगेंगे पंख, जल्द होगा भूमि का अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन के लिए जल्द होगा भूमि का अधिग्रहण
विज्ञापन

रेल मंत्रालय की ओर दो बार डीएम को दो बार जारी हो चुका है पत्र
भूमि अधिग्रहण शुरू होते शुरू हो जाएगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बहराइच से संतकबीरनगर जनपद को जोड़ने वाली रेल सेवा शुरू करने के लिए प्रक्रिया में तेजी आ गई है। भूमि अधिग्रहण के संबंध में रेल मंत्रालय की ओर से चार जिलों के डीएम को पत्र जारी करके जल्द भूमि का अधिग्रहण शुरू करने के लिए कहा गया है। इससे माना जा रहा है कि जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

लंबे समय से रेल सेवा से अछूता बहराइच-खलीलाबाद रेलवे सेवा को वर्ष 2019 में रेल सेवा का मंजूरी मिली थी। चार जनपद बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर 240.26 किलोमीटर लाइन बनाने पर सहमति बनी। इसमें हाल्ट और बड़े स्टेशन के रूप में कुल 32 स्टेशन बनने हैं। इस पर 4939.78 करोड़ की राशि में काम होना है। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद इस परियोजना पर ब्रेक लग गया था। जब तक स्थिति संभलती दूसरी लहर भी आ गई। मगर एक बार फिर रेल मंत्रालय ने लाइन और स्टेशन बनाने की दिशा में काम करने के लिए कहा है। रेलवे लाइन और स्टेशन बनाने के लिए भूमि के अधिग्रहण की जरूरत है, लेकिन वह अभी तक काम नहीं हुआ है। भूमि का अधिग्रहण जल्द किए जाने संबंध में रेल मंत्रालय संबंधित जिले केे डीएम को 25 फरवरी और फिर आठ जून 2021 को पत्र जारी करके भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा करने के लिए कहा है, जिससे काम शुरू हो सके। रेलवे लाइन और स्टेशन सहित अन्य उपयोग के लिए 779 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। खलीलाबाद से जनपद सिद्धार्थनगर में पड़ने वाले खेसरहा स्टेशन तक 44 किलोमीटर रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण सहित अन्य कागजी कार्य शुरू भी हो गए हैं। इस बाबत सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि रेलवे लाइन और स्टेशन बनाए जाने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो रहा है। इस रेल सेवा के शुरू होने के बाद कई जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें