फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हुआ कांड : अंतिम संस्कार के बाद भी गांव में पुलिस तैनात, तीन की हुई है गिरफ्तारी

Sun, 03 May 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र कोल्हुआ गांव में जमीन के विवाद में संदीप की मौत के बाद गांव में तनाव बरकरार है। पुलिस बल तैनात है। गांव के बाहर और आसपास पुलिस मुस्तैद है और अधिकारी पल-पल की गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आठ नामजद और पांच अज्ञात सहित 13 लोगों पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शनिवार नेता प्रतिनिधि माता प्रसाद पांडेय मृतक के घर पहुंचे। पिता से वार्ता की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में जमीन के विवाद में 24 अप्रैल का मारपीट हुई थी। इस घटना में घायल संदीप यादव की 29 अप्रैल को इलाज के लिए लखनऊ लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। इस मामले में लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोटन कस्बे में जाम करके प्रदर्शन किया। इसके बाद आठ नामजद सहित 13 पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें अभी तक तीन की गिरफ्तारी हो पाई है। वहीं, बड़े बवाल के बाद गांव में तनाव बना उत्पन्न हो जाए, इस देखते हुए कोतवाली की पुलिस लगी हुई। वहीं, एसओ लगातार मॉनिटरिंग कर जायजा ले रहे हैं।
सपा से जुड़े नेताओं के मृतक परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों और राजस्व अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते के नाम पर मामलों को लटकाना पुलिस की आदत बन गई है, जिसका खामियाजा गरीब को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिन में सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वे विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे और सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने तत्कालीन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज को बर्खास्त करने के लिए शासन से बात करने की बात कही।
विज्ञापन



पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लगा रहा तांता

मृतक संदीप के परिवार से घटना के दिन से नेताओं का तांता लगा हुआ है। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के अलावा डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, विभा शुक्ला, रिन्धू पासवान, कमाल खान पीड़ित परिवार से मिले और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा का कहना है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़ित और आरोपियों का गांव, वरना बढ़ जाती चुनौती
लोटन कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में जिस जमीन के विवाद में मारपीट हुई और संदीप की जान गई। लोगों का कहना है कि गनीमत यह है कि पीड़ित और आरोपी एक गांव के नहीं हैं। अगर एक ही गांव में घर होता तो जो हालात कुछ और होते और बड़ी समस्या होती। कानून व्यवस्था को बनाएं रखना पुलिस के लिए बहुत ही कठिन हो जाता। जिस दिन शव को रखकर प्रदर्शन किया जा रहा था, उसी दिन पुलिस को देखते ही लोग उग्र हो जा रहे थे। यहां तक कि पुलिस से भिड़ने और कई बार दौड़ाने की बात भी सामने आई थी। फिलहाल पुलिस अलर्ट है और लगातार नजर बनाए हुए है गांव में ड्यूटी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें