बढ़नी। गायत्री परिवार की बढ़नी व ढेकहरी बुजुर्ग इकाई की ओर से जन जागरूकता के लिए सोमवार को नगर में व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। रैली में नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या आदि सामाजिक बुराइयों से बचने के लिए गायत्री परिजनों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए आकर्षक झांकियां निकाली।
व्यसन मुक्ति रैली का शुभारम्भ क्षेत्र के ढ़ेकहरी बुजुर्ग से किया गया। रैली में क्षेत्र से आए गायत्री युवा प्रकोष्ठ के परिजनों ने हिंदू मुस्लिम सिक्ख, इसाई नशे की लत छोड़ो भाई.. के नारों तथा जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्षेत्र व नगरवासियों से नशा न करने का आह्वान किया।
रमेश अग्रहरि, डॉक्टर राजन उपाध्याय, भोले शंकर कमलापुरी, राज कुमार अग्रहरि आदि युवाओं के नेतृत्व में व्यसन मुक्ति रैली क्षेत्र के ढ़ेकहरी बुजुर्ग से प्रारम्भ किया। रैली जियाभारी, मड़नी चौराहा, घरूआर, बढ़नी ब्लॉक कार्यालय, बस स्टॉप तिराहा, माल गोदाम तिराहा होते हुए राम जानकी मंदिर तक पहुंची।
गायत्री परिवार के प्रबंध ट्रस्टी डॉ. विश्वंभर सिंह ने कहा की गायत्री परिवार नशा एवं दुर्व्यसन के खिलाफ पूरे देश में रैली निकलकर लोगों लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। महादेव प्रसाद तिवारी ने क्षेत्र व नगरवासियों से नशे से बचने तथा दूसरों को भी इस बुराई से बचाने की अपील की।
रैली में राम सूरत यादव, जुग्गी राम राही, विकास यदुवंशी, श्याम सलोने यादव, राजकुमार अग्रहरि, राम सुंदर चौरसिया, कृष्ण कुमार कश्यप, केदार नाथ अग्रहरि, रमेश मौर्या विनय सिंह और अंचल गुप्ता समेत सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।