फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मिला स्वेटर

Sat, 06 Jan 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बच्चों के साथ प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश व बीईओ गोपाल मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम, पिपरी व सूर्यकुड़िया में शनिवार को स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रशासन ने ठंड से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया था। प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम में प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव व बीईओ गोपाल मिश्र ने कुल 25 बच्चों में स्वेटर वितरित किया। इस दौरान सह समन्वयक शैलेंद्र मिश्र, प्रभारी प्रधानाध्यापक सालिकराम चौधरी, बाबूराम यादव, अंबरीश श्रीवास्तव, शालनी बाजपेयी, अनीता पांडेय, नितेश पांडेय आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय सूर्यकूड़िया व पिपरी के भी 25-25 बच्चों में बीईओ गोपाल मिश्र ने स्वेटर वितरित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विजय चौधरी, शमसुलहक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बर्डपुर। तीन स्कूलों में शनिवार को हुए स्वेटर वितरण कार्यक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी तक विद्यालय प्रबंधन समिति के बैंक खाता में अभी तक धन नहीं भेजा गया है। एक अधिकारी ने अध्यापकों पर दबाव बनाकर स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित कराया। विभाग के गलियारे में हवा बहती रही कि स्वेटर सप्लाई करने वाली फर्म व एक अधिकारी के बीच काफी मधुर संबंध है। बीईओ गोपाल मिश्र ने भी माना कि शासन स्तर से अभी खाते में पैसा नही भेजा गया है। एक अधिकारी के क्रेडिट पर स्वेटर मंगाया गया है।
उसका बाजार। शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों में स्वेटर वितरण का आदेश जारी होते ही महकमा हरकत में आ गया। विद्यालयों में ठंड के चलते अवकाश के बावजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह की पहल पर कई विद्यालयों में शनिवार को नि:शुल्क स्वेटर बच्चों में वितरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर नवीन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ने बच्चों में स्वेटर वितरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर मिल जाने से ठंड में काफी सहूलियत होगी और गरीब बच्चों को ठंड से बचाव में मददगार होगा। इस दौरान प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा सहित राजकुमार, कमलावती आदि मौजूद रहे। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय चोरवर में ग्राम प्रधान जयदेव यादव ने बच्चों में नि शुल्क स्वेटर वितरित किया गया। इस दौरान सैमसन अब्राहिम, ऐनम मगन कुमार, किरन यादव, पूनम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें