फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण की चपेट में कौनकटी चौराहा, फिर बढ़ी जाम की समस्या

Tue, 02 Jun 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुछ दिन पहले चला था अतिक्रमण हटाओ अभियान, फिर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा
विज्ञापन

ठेले, वाहन और दुकानों के फैलाव से राहगीरों को हो रही परेशानी
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का कौनकटी चौराहा एक बार फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। सड़क और फुटपाथ पर दोबारा कब्जा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर चौराहे की सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया था। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे रखे गए सामान और अस्थायी कब्जों को हटाया गया था, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अभियान के कुछ ही दिनों बाद अतिक्रमणकारियों ने फिर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमा लिया। इसके अलावा सब्जी के ठेले, दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण चौराहे पर अक्सर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्यों के तहत सड़कें चौड़ी की जा रही हैं, लेकिन अतिक्रमण के कारण उनका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। सड़क और फुटपाथ पर कब्जे से मार्ग संकरा होता जा रहा है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से नियमित निगरानी कर अतिक्रमण हटाने और चौराहे को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग की है ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें