फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्माण के 14 साल बाद आबाद होगा काशीराम आवास

विज्ञापन
बांसी कस्बे के निषादनगर वार्ड में स्थित कांशीराम शहरी आवास के पार्क में झाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
-वर्ष 2013 से बिना आवंटित हुए जर्जर हो रहे काशीराम आवास के बहुरेंगे दिन
विज्ञापन

-3.25 करोड़ से होगा मरम्मत और दुरुस्त की जाएगी पेयजल व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। निर्माण के 14 साल बाद बांसी नगर पालिका में स्थित काशीराम आवास योजना के तहत निर्मित 392 आवास जल्द ही आबाद हो जाएंगे। रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुके इन आवासों की दो करोड़ से आवास विकास परिषद द्वारा मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही इनमें जलापूर्ति के लिए नगर पालिका की तरफ से 1.25 पानी टंकी निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य होना है।
इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से पांच से छह माह में इन आवासों का अंतिम आवंटन हो जाएगा, जिसके बाद यहां परिवार रहने लगेंगे। बांसी के निषादनगर वार्ड में डायट के निकट 14 वर्ष पूर्व बना काशीराम शहरी आवास खंडहर में तब्दील हो रहा है। वर्ष 2011 में 416 काशीराम शहरी आवास का निर्माण शुरू हुआ, जिसमें 344 आवास तैयार हुए और वर्ष 2012 में सरकार बदल जाने के बाद 72 आवास का निर्माण अधर में लटक गया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में 80 प्रतिशत कार्य होकर ठप होने से जो मकान बनकर तैयार थे, उसमें भी बिजली, पानी की व्यवस्था न होने के कारण आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। दो माह पूर्व डीएम डाॅ. राजागणपति आर. के स्थलीय निरीक्षण के बाद कांशीराम आवास आवंटन की उम्मीद लोगों में जाग गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 392 आवासों की दो करोड़ रुपये से आवास विकास परिषद की ओर से मरम्मत कराई जाएगी।
वहीं डीएम के निर्देश पर ही नगर पालिका परिषद बांसी ने ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल बोरिंग, पंप हाउस का निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का टेंडर कुछ दिन पूर्व किया गया है। इससे लोगों में उम्मीद जग गई है कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति का काम पूरा हो जाएगा, जिससे आवासों के आवंटन की राह आसान हो जाएगी।
-
रखरखाव के अभाव में खंडहर बना भवन
बांसी स्थित काशीराम आवास भवन का 14 वर्षों में आवंटन न होने और रखरखाव न होने से जंगला, खिड़की दरवाजा टूट चुके हैं। प्लास्टर और फर्श टूट गया है। आवास के प्रवेश द्वार पर बड़े-बड़े झाड़ व घास उग गई है। कस्बे के लोगों का कहना है कि अगर आवास का आवंटन हुआ होता तो इसका रखरखाव होता, लेकिन अब तक आवंटन नहीं होने से यह खंडहर में बदल गया है। कार्यदायी संस्था के अनुसार ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल बोरिंग, पंप हाउस का निर्माण व वाटर मेंस पाइप लाइन का कार्य नगर विकास विभाग जल निगम से होना था। यह कार्य न होने से आवंटन की कार्रवाई नहीं हो पाई है।
-
पहले भी मांगे गए थे आवेदन, अब होगा आवंटन

काशीराम आवास बांसी में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके 344 आवास आवंटन के लिए वर्ष 2018 में नगरवासियों से आवेदन मांगा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया गया। इसमें पात्रों के चयन के लिए राजस्व विभाग की टीम लगाया गया था इसके बाद भी आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। अब जबकि इसमें अधिकांश परिवारों को बाद में आए आसरा योजना के तहत आवास आवंटित हो चुके है। साथ ही जिनके पास भूमि थी उनमें कुछ लोगों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास मिल चुके है। अब नए सिरे से जांच कर पात्रों को आवास आवंटन किया जाएगा।
-
शहर के काशीराम आवास में सुविधाओं का अभाव
शहर में स्थित काशीराम आवास में निर्माण के साथ ही पात्रों का आवास का आवंटन कर दिया गया था, लेकिन बाद में इन आवासों का रखरखाव नहीं होने से यह बदहाल स्थिति में है। मरम्मत एवं रंगाई पुताई नहीं होने से कई आवास जर्जर स्थिति में है। वहीं यहां रह रहे लगभग एक हजार परिवार को शुद्ध पानी सप्लाई के लिए जूझना पड़ता है। वहीं आवासीय परिसर में स्थित सड़कें भी मरम्मत के अभाव में टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है और जलनिकासी व्यवस्था के लिए बनी नाली क्षतिग्रस्त होने से लोगों के आवास के सामने गंदा पानी बहता है। यहां स्थित बच्चों के खेलने के पार्क भी बदहाल स्थिति में पहुंच गए है।
विज्ञापन


बांसी नगर पालिका में काशीराम आवास योजना के तहत निर्मित 392 आवासों का मरम्मत एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था कर अगले पांच से छह माह में कस्बा के गरीब और वंचित लोगों को आवंटित किया जाएगा।
-डॉ. राजागणपति आर., जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें