फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अभी दो दिन धूप...फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
शहर में तेज धूप मे छाते के सहारे बच्चे को लेकर बाजार जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बदले मानसून से अभी दो दिन और लोगों को चटख धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इससे लोगों को बृहस्पतिवार से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार यह मानसून भी तीन दिन तक ही रहेगा।
तेज धूप और उमस भरी गर्मी से हर किसी को अब जुलाई भी जून की तरह महसूस होने लगी है। आधा जुलाई बीतने के बाद भी लोग बढ़िया बारिश के लिए तरस रहे हैं, जिससे उन्हें धूप का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने से जहां कुछ किसानों की रोपाई नहीं हो पाई है। वहीं रोपाई करने वाले किसानों को धान की फसल सूखने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

मौसम ऐसा हो रहा है कि दिन में लोग घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। जबकि न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 15 डिग्री से कम अंतर होने पर उमस से राहत ही नहीं मिल पा रही है। बदलते मौसम से हर कोई जून जैसी गर्मी महसूस कर रहे हैं। गर्म हवाओं को छोड़ कर हर तरह से जुलाई गर्मी के तरह ही तप रही है।
विज्ञापन

दिन ढलने के बाद भी लोग उमस के कारण बाग व पेड़ के नीचे बैठ रहे हैं, लेकिन हवा की चाल माध्यम होने से उन्हें वहां भी राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अभी दो दिन और लोगों को तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद बारिश होगी। यह मानसून भी तीन दिनों तक रुक-रुक कर आएग। इससे न्यूनतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं होगा।, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलने का आसार नहीं हैं।ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें