जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। संवाद
धेंसा। जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में सप्तदिवसीय भू- जल संरक्षण सप्ताह के तहत सोमवार कोजल सुरक्षित तो कल सुरक्षित विषय पर स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से भूगर्भ जल संरक्षण और पानी के अनावश्यक खर्च को रोकने का संदेश दिया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्यामा नंद श्रीवास्तव, शिक्षक बाबूराम यादव, शिक्षिका शशिकला, नित्यानंद सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद