फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को फिर सत्ता में लाएगी जनता : शिव प्रताप

विज्ञापन
इटवा चौराहे पर जनविश्वास यात्रा के स्वागत मे आयी भीड़ को संबोधित करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप श? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
भाजपा को फिर सत्ता में लाएगी जनता : शिव प्रताप
विज्ञापन

शहर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दूसरे एवं अंतिम दिन शनिवार को शहर समेत विभिन्न स्थानों पर हुई सभाओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भाजपा ने अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। जनता पूववर्ती सरकारों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अपराध से परेशान थी, इसलिए दोबारा भाजपा को ही सत्ता में लाएगी। जन विश्वास यात्रा की सफलता से विपक्षी खेमे में घबराहट बढ़ गई है।
शहर के नगर पालिका परिसर एवं सनई चौराहे पर हुई सभाओं में भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिर्नाइं। सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस कार्य का शिलान्यास होता है, उसका लोकार्पण भी निर्धारित समय होता है, जबकि अन्य सरकारें सिर्फ शिलान्यास कर कार्य अधूरा छोड़ देती थी। सांसद जयप्रकाश निषाद एवं प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विपक्षी सरकारों में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में सभी के हित में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कपिया चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, लालजी त्रिपाठी, रमेश मणि त्रिपाठी, पद्माकर शुक्ल, राधे बाबा, गंगा मिश्र आदि मौजूद रहे।
परसा प्रतिनिधि के अनुसार बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी की अगुवाई में यात्रा का स्वागत किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, रामकुमार कुंवर, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, सुरेंद्र चौहान, सिद्धार्थ पाठक, राजू शाही, राजू मौर्य, गोपाल तिवारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि यात्रा की सफलता से विपक्ष में घबराहट बढ़ गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी के संचालन में आयोजित जनसभा में विपिन राय, अनूप गुप्ता, संजीव राय, यशकांत सिंह, शिवशंकर सरकार, शैलेश पाठक, रामानंद मिश्रा, माधव यादव, सुधीर त्रिपाठी, राम कृपाल चौधरी, आनंद स्वरूप मिश्रा उर्फ बब्बू, गायक अमरमणि दूबे व राजन पांडेय रत्न भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें