डीएम के निर्देश पर हुई शौचालय की जांच, खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शनिवार को डीएम के निर्देश पर टीम ने शौचालय की जांच की। गांव के ही एक व्यक्ति ने शौचालय में अनियमितता का आरोप लगाया था।
क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पूर्व प्रधान व सचिव पर वर्ष 2015 से 2020 के बीच स्वच्छ भारत मिशन योजना तहत आए अनुदान की धनराशि का बगैर निर्माण कार्य कराये स्वयं अथवा चहेते व्यक्ति को भुगतान किए जाने का आरोप लगाया था। प्रमोद के शिकायती पत्र पर डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया था। उन्होंने शनिवार को गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाजुलहक का कहना है कि शनिवार को मौके पर जांच करने के लिए गया था। संबंधित सचिव से अभिलेखों के मिलते ही यथोचित कार्रवाई की जाएगी।