फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ नागरिक होना अहम’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ नागरिक होना अहम’
विज्ञापन

कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वस्थ नागरिक होना जरूरी है। विशेष रूप से युवाओं का स्वास्थ्य और भी महत्वपूर्ण है।
कुलपति प्रो. हरि बहादुुर सिंह बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के मिशन शक्ति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक विशेष रूप से महिलाएं और बालिकाएं स्वास्थ्य के प्रति अपेक्षित जागरूक नहीं होतीं। ऐसी परिस्थिति में प्रदेश शासन का प्रयास और विश्वविद्यालय की सहभागिता के माध्यम से छात्राओं तथा आसपास के गांव की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का यह पवित्र अभियान है। अधिष्ठाता कला संकाय प्रोफेसर हरीश शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य का सीधा संबंध रहन-सहन और जीवन पद्धति से है। उत्तम स्वास्थ्य में खानपान दिनचर्या और व्यायाम की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। आज का युवा स्वास्थ्य के प्रति अपेक्षित जागरूक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. नीता यादव, बर्डपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. लोकनाथ यादव, डॉ. यासमीन, पंकज चौधरी, मोहम्मद हनीफ, अजय गोस्वामी, डॉ. अरुण द्विवेदी, मिशन शक्ति प्रकोष्ठ की डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. मनीषा बाजपेई, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. सरिता सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें