फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह और शाम ठंड हुई असरदार दोपहर में धूप से मिल रही राहत

विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे पर कोहरे के दौरान लाइट के सहारे आवागमन करते वाहन।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और देर शाम ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। सुबह हल्का कोहरा और वातावरण में नमी रहने से दृश्यता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों को बदलते मौसम के अनुसार दिनचर्या में बदलाव करना पड़ रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तरी-पश्चिमी दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान बारिश शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन

अगले 24 घंटे मौसम रहेगा शुष्क : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चल सकती है। बारिश के आसार नहीं हैं। सुबह और रात में ठंड का असर बना रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें