फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 125 केंद्र प्रस्तावित, 23 बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 125 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने केंद्रों की संशोधित सूची जारी कर दी। इसमें पहले की तुलना में 23 केंद्र बढ़ाए गए हैं। परिषद ने केंद्रवार आवंटित विद्यार्थियों का विवरण भी सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित हैं। इससे पहले जारी प्रारंभिक सूची में जिले के 102 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस सूची पर विभिन्न विद्यालयों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इनकी जांच के बाद जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने 23 नए केंद्र जोड़कर 125 विद्यालयों की संशोधित सूची परिषद को भेजी थी। अब परिषद ने इसे प्रस्तावित केंद्रों की सूची में शामिल कर सार्वजनिक कर दिया है।

21 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर किसी विद्यालय को आपत्ति है तो वह उचित कारण और साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकता है। इसके लिए संबंधित विद्यालय की आईडी से यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर 21 नवंबर तक आवेदन करना होगा। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति जांच और अनुमोदन करेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें