भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा मंगलवार को भरवठिया मुस्तहकम गांव में आयोजित संचार गतिविधि एवं माता जागरूकता बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्रामीणों को गर्भावस्था के दौरान ली जाने वाली सावधानियां के विषय में जानकारी दी गई।
साथ ही कहा कि योग्य दंपत्ति समय-समय पर परिवार नियोजन संबंधित परामर्श क्षेत्र की आशा बहू तथा एएनएम से जरूर लें, फोलिक एसिड टेबलेट का इस्तेमाल गर्भावस्था की शुरुआती दिनों में जरूर करें। जिससे नवजात शिशु में होने वाली न्यूरोलॉजिकल परेशानी से बचा जा सके।
अधीक्षक ने बताया कि गर्भवती महिलाएं के लिए गर्भावस्था के दूसरे व तीसरे त्रैमास में आयरन टेबलेट तथा कैल्शियम टेबलेट इस्तेमाल जरूरी है। इसके अलावा अन्य जानकारी दी। इस दौरान एएनएम तारामती, सोमना, मंजू , दुलारी, ज्योति आदि मौजूद रहीं। संवाद