फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरकार ने शिक्षा से वंचित महिलाओं-बालिकाओं को दिया बढ़ावा

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में लाभार्थियों को चेक वितरण करते मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को लोहिया कला भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार के 10 व प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। केंद्र, प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों लाभ व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले बालिकाओं व महिलाओं को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता था, वह शिक्षा नहीं ग्रहण कर पा रही थी। केंद्र सरकार की ओर से सर्व शिक्षा अभियान लागू कर उनको शिक्षा से जोड़ा गया।
विज्ञापन

आज वही महिलाएं पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए उच्च स्थान प्राप्त कर रही हैं। महिलाएं घर से बाहर जाने में संकोच करती थीं उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के 75 जनपदों में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आज विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले किसानों, उद्यमियों, महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। और युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें