फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हत्या के प्रयास व बलवा में शामिल 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरगवार गांव का है आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। पुलिस ने बुधवार को हत्या के प्रयास और मारपीट में शामिल 15 हजार के इनामी को खरगवार गांव से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राजकुमार पांडेय ने बताया कि 21 अक्तूबर 2023 की रात साढ़े आठ बजे खरगवार गांव में दो पट्टीदारों में रास्ते के विवाद में मारपीट हुई थी। इसमें पहले पक्ष के त्रिजुगी उपाध्याय, सनंद उपाध्याय, रवि उपाध्याय, नीरज, धीरज जख्मी हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के धर्मात्मा उपाध्याय, जगू उपाध्याय, रामशंकर घायल हो गए थे। मामले में पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर के आधार हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस पांच लोगों को पहले जेल भेज चुकी है। इनमें से एक आरोपी आठ महीने से फरार था। न्यायालय ने वारंट जारी किया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम था। बुधवार को आरोपी पप्पू उर्फ त्रियुगी नरायन उपाध्याय के अपने घर में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने उसे गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें