इटवा। अवैध प्लाटिंग पर तहसील प्रशासन के कसते शिकंजे से जमीन के धंधेबाजाें में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को तहसीलदार इटवा ने राजस्व कर्मियों के साथ तहसील क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर के गाटा संख्या-371 में चल रही प्लाटिंग की जांच की। इस संबंध में तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि उक्त प्लाटिंग बिना आकृषिक घोषित कराए किया जा रहा है। जो नियम विरुद्ध है।
इसके अतिरिक्त उक्त प्लाटिंग के लिए अनिवार्य अनापत्ति प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसमें चकर्मा आदि गाटे का बदलाव किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उस गाटा को सम्मिलित कर प्लाटिंग की गई है। जो कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राजस्व टीम गठित कर सीमांकन की कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। इसके अलावा उक्त गाटे में किए गए समस्त बैनामों की स्टांप चोरी के संबंध में जांच के लिए पत्राचार किया गया है।