- एसडीएम ने राजस्वकर्मियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील सभागार में मंगलवार की देर शाम आयोजित बैठक में राजस्वकर्मियों को लोकसभा चुनाव से संबंधित कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि लोकसभा चुनाव का मतदान सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है और इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। निर्वाचन कार्यों में सभी अधिकारी व कर्मचारी, अपनी ड्यूटी सही ढंग से करें। बैठक के दौरान एसडीएम ने निर्वाचन कार्यों एवं मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए मातहतों को महत्वपूर्ण कार्यों का प्रभार सौंपा गया।
इस दौरान एसडीएम न्यायिक कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार महबूब आलम, रमेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, सौरभ चौरसिया, राम कुबेर यादव आदि मौजूद रहे।