संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता और एडीएम उमाशंकर की उपस्थिति में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें कार्यां को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की ओर से मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती योजना के तहत शासन से स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराए जाने, जिन कार्यों का टेंडर प्रचलित है, उनका निविदा पूर्ण कराते हुए कार्यादेश समय से निर्गत कराये जाने, समस्त निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप समय से पूर्ण कराण् जाने के लिए परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिए गए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रथम किश्त 4942, द्वितीय किश्त 1499 एवं तृतीय किश्त 216 ऋण वितरण को लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया।
स्वनिधि से समृद्धि के अंतर्गत भारत सरकार की आठ योजनाओं से वेण्डर्स को लिकेंज की कार्यवाही पूर्ण कराया जाए। फैमिली प्रोफाइलिंग का कार्य जिन नगर निकायों में अधूरा है, उसे पूर्ण कराया जाए। ये कार्य नगर निकाय से कराए जाने हैं। इसके अलावा अन्य दिशा-निर्देश दिए गए।