सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी इमरान पुत्र मोहम्मद मुनीर ने थाने के एक सिपाही और एक एसआई पर धनउगाही व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और डीएम, एसपी समेत कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
इमरान के मुताबिक, बीते शनिवार को मस्सू के ईंट भट्ठे पर एक पथेरे के साथ उनका विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने मिश्रौलिया थाने में तहरीर दी, लेकिन बाद में आपसी सुलह हो गई। आरोप है कि सुलह के बावजूद थाने के एक सिपाही ने उन्हें मोबाइल पर फोन कर तत्काल थाने बुलाया। उस समय वह नौगढ़ में थे और शाम तक आने की बात कही।
इमरान का आरोप है कि थाने में दोनों पुलिस कर्मियों ने 10 हजार रुपये की मांग की और रकम न देने पर चालान करने की धमकी दी।
मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।