इटवा। एसडीएम इटवा ने तहसील क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों का रविवार को निरीक्षण किया। दुकान में कागजात और स्टाक देखने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिया।
एसडीएम अभिषेक पाठक ने इटवा कस्बा में स्थित देशी, विदेशी व भिलौरी में स्थित शराब की दुकानों की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने मूल्य से अधिक बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी और मिलावट अथवा अनधिकृत रूप से बाहर से लाए गये शराब की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि निर्धारित समयानुसार ही शराब की दुकानों को खोलकर बिक्री करें। इस दौरान सीओ रमेश चंद्र पांडेय व आबकारी निरीक्षक राम महेश भी मौजूद रहे। संवाद