फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्राओं को बताए कॅरिअर के अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। पिपरा भाइया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मिठवल में शनिवार को कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा दुबे ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा बहुत आवश्यक है। शिक्षा के माध्यम से बालिकाएं देश के उच्च पदों तक पहुंच रही हैं। इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।
डॉ. केके सिंह ने छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। श्रद्धा दुबे ने छात्राओं को कॅरियर से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। कल्याण धर दुबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें