फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Tue, 18 Aug 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को जिले के तीन थाना क्षेत्रों में छात्राओं और महिलाओं को महिला अपराध और साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुर, शोहरतगढ़ के ग्राम सभा गड़ाकुल रोड और चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में मिशन शक्ति टीम ने अभियान चलाया।
टीमों ने छात्राओं को बताया कि किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतें और किसी संदिग्ध लिंक या संदेश पर प्रतिक्रिया न दें।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट समेत महिला संबंधी कानूनों के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि किसी तरह की परेशानी होने पर चुप रहने के बजाय इसकी सूचना पुलिस को दें। महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसलिंग भी की गई। साथ ही मिशन शक्ति फेज-5.0 के स्टीकर चस्पा किए गए।
पुलिस ने छात्राओं को बताया कि जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। महिलाएं और बालिकाएं अपनी समस्या इन केंद्रों पर दर्ज करा सकती हैं। किसी घटना के बाद मदद के लिए नजदीकी थाना या मिशन शक्ति केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें