फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइबर अपराध, नए कानून और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Wed, 24 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत लगाई गई चौपाल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिले के कई थाना क्षेत्रों में चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने गांवों और कस्बों में पहुंचकर महिलाओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नए कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उसका एसओ संतोष कुमार तिवारी की अगुवाई में टीम ने मरवटिया गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा सहित अन्य कानून के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा लोटन, इटवा, पथरा बाजार, ढेबरुआ, चिल्हिया और त्रिलोकपुर थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों से बचाव, साइबर ठगी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पंफलेट वितरित कर लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं का तत्काल उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें