डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बौरडीह, भनवापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बालक-बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए बताया कि किसी भी गलत व्यवहार को छिपाने के बजाय तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को इसकी जानकारी दें।
बच्चों को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया गया।