शोहरतगढ़ के मस्जिदिया में लगे चौपाल में ग्रामीणों को जानकारी देते एडीओ पंचायत मोहन लाल
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मस्जिदिया में एडीओ पंचायत मोहन लाल के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।
एडीओ पंचायत मोहन लाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कहा कि सरकार के निर्देशानुसार गांव में चौपाल लगाया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं को आप लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने भारतीय स्टेट से वित्तीय साक्षरता, सामुदायिक प्रशिक्षण, आजीवका मिशन, रोजगार के बारे में बताया। ग्राम सचिव राम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान शुकलावती देवी, श्रवण कुमार जायसवाल, सचिव सुमन पटेल, रोजगार सेवक राजाराम जायसवाल, ऊषा देवी, लक्ष्मी शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, वसंत यादव, चंदे, परमजीत, दयाराम, शिवकुमार, सरजू आदि मौजूद रहे।