फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महंगाई भारी... सहालग में बढ़ी हल्के बर्तनों की मांगक

Sat, 25 Apr 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। सहालग शुरू होते ही शहर के बाजारों में बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। शादी-विवाह में उपहार स्वरूप दिए जाने वाले बर्तनों की खरीदारी तेज हुई है, लेकिन इस बार ग्राहकों का रुझान भारी और अधिक वजन वाले बर्तनों से हटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

धातुओं की बढ़ती कीमतों का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ा है, इसके चलते लोग अब हल्के और छोटे बर्तनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में पीतल के बर्तनों के दाम 300 रुपये से अधिक और तांबे पर करीब 400 रुपये तक बढ़ गए हैं। वहीं, स्टील और एल्युमिनियम के बर्तनों पर भी 200 से 300 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
सीमित बजट में निभाई जा रहीं रस्में : दुकानदारों के अनुसार पहले जहां लोग पांच किलो तक के भारी बर्तन खरीदते थे। अब ढाई से तीन किलो तक के हल्के बर्तनों पर ही जोर है। राजकुमार, रामजी, शिव शंकर और पंकज बताते हैं कि ग्राहक अब बजट को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि सिर्फ सहालग में बर्तन बाजार एक से दो करोड़ रुपये तक जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें