फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंडो-नेपाल मैत्री सद्भावना यात्रा और नेचर स्टडी प्रोग्राम रविवार को

Fri, 22 Nov 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, यूनिट बढ़नी की ओर से रविवार को एक दिवसीय नेचर स्टडी टूर का आयोजन किया गया हैं। भारत-नेपाल के मध्य मैत्री और सद्भावना की वृद्धि के लिए आयोजित इस भ्रमण में विभिन्न स्थानों के शिक्षाविद, कानूनविद, पत्रकार, लेखक, हिमालयन ट्रेकर, चिकित्सक, राजनीतिज्ञ व समाजसेवी आदि सहभागिता करेंगे, जो नेपाल के शिवालिक श्रेणी के पहाड़, पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ, नेचर और नेपाली संस्कृति से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

वाईएचए यूनिट बढ़नी के संरक्षक डॉ. एन के शर्मा एवं वरिष्ठ सदस्य राणा प्रताप सिंह ने बताया है कि यूनिट द्वारा एक दिवसीय टूर कम नेचर स्टडी कार्यक्रम नेपाल के पाल्पा एवं बुटवल के लिए आयोजित किया गया है। उक्त सद्भावना मैत्री भ्रमण में शिक्षाविद्, वनस्पति विशेषज्ञ, चिकित्सक, शिक्षक, कानून विद, नेशनल ट्रेकर, पत्रकार आदि 31 विशिष्ट लोग शामिल हैं। यूनिट के पदाधिकारी गुलाब चंद्र अग्रवाल एवं डॉ. राजन उपाध्याय को प्रोग्राम कोआर्डिनेटर बनाया गया है। उक्त भ्रमण कार्यक्रम से जहां लोगों को प्रकृति से जोड़ने और उसे संरक्षित करने का प्रयास होगा वहीं दोनों देशों के परस्पर संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। बॉटनिक गार्डेन के अलावे वाइल्ड लाइफ से भी लोग रूबरू हो सकेंगे।

मनोरंजन के साथ ही रोमांचकारी प्रोग्राम में उक्त दल बढ़नी कृष्णनगर बॉर्डर से करीब 90 किमी दूर पाल्पा जिले के सिद्ध बाबा धाम, बुटवल के वानस्पतिक उद्यान (मणिमुकुंद सेन पार्क), जूलॉजिकल पार्क भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें