फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीएम और सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी..युवक पर केस दर्ज

Mon, 27 May 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। कई लोगों ने इस मामले में संयुक्त रूप से लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के रीवा निवासी अब्दुल कादिर के खिलाफ डुमरियागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को रवींद्र शर्मा, राजन सिंह, आकाश पांडेय, उदय प्रताप सिंह आदि ने शिकायती पत्र व सोशल मीडिया पर शनिवार को किए गए कमेंट का स्क्रीनशॉट की छायाप्रति डुमरियागंज थानाध्यक्ष को देते हुए बताया कि अब्दुल कादिर द्वारा पूर्व में भी सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट तथा गांव में देश विरोधी व आतंकी नारे लगाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक द्वारा शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें