फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहर पटरी पर अधूरी सड़क, मुश्किल कर रही लोगों की डगर

Thu, 23 May 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरयू नहर बलरामपुर की खंड तीन शाखा पर जैतापुर से पचऊथ तक बनी पक्की सड़क है अधूरी
विज्ञापन


- महनुआ खास से सिसवा के बीच सड़क न बनने से लोगों को आवागमन में होती है भारी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। नहर के किनारे मौजूद गांवों के लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए नहर की पटरियों पर पक्की सड़क का निर्माण करवाया गया है। लेकिन, सरयू नहर खंड बलरामपुर की शाखा तीन पर बनी पक्की सड़क अधूरी होने के कारण लोगों को इधर से गुजरने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने अधूरी पड़ी सड़क पूरी करवाने की मांग की है, ताकि उनकी राह आसान हो सके।

बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जनपद को जोड़ने वाली नहर सरयू नहर खंड की बलरामपुर शाखा तीन की पटरी पर जैतापुर से शाहपुर पचऊथ तक पक्की सड़क का निर्माण वर्ष 2014-15 में आरईएस विभाग की ओर से करवाया गया था। सड़क निर्माण के दौरान महनुआ खास से सिसवा के बीच लगभग एक किमी सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया था। जो लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

राहगीर, हरिओम यादव, गंगोत्री नाथ त्रिपाठी, प्रदीप यादव, गिरधारी, संतोष, जगदीश, सियाराम आदि ने बताया कि तुलसीपुर से डुमरियागंज आने के लिए यह शार्टकट एवं आसान रास्ता है। हालांकि, सड़क अधूरी होने के कारण कोई भी यात्री इधर से गुजरना नहीं चाहता है।
विज्ञापन




इन गांवों के लोगों की आसान होगी राह

अगर अधूरी सड़क बन जाए तो नहर की पटरी के किनारे बसे गांव सरोथर कठौतिया, भीटा नानकार, गनवरिया खुर्द व बुजुर्ग, हरनाखुरी, महतिनियां, लोहरौला, चिताही सहित दर्जनभर गांव के लोगों की राह आसान हो जाएगी। लोगों ने जल्द से जल्द अधूरी सड़क पर निर्माण कार्य करवाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें