सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहे पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लोग ट्रॉली के डालें पर बैठ कर यात्रा कर रहे थे। कृषि कार्यों के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर ट्रालियों में यात्री ले जाना मनाही है। बावजूद इसके लोग बेधड़क ट्रैक्टर-ट्रॉली से यात्रा कर रहे हैं। इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।