फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांशीराम कॉलोनी की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करें

Fri, 13 Feb 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के काशीराम कालोनी में जल निकासी व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करते डीएम शिव
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शहर के कांशीराम काॅलोनी में जल निकासी व्यवस्था का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल भ्रमण कर अशोक मार्ग पर एनएच 730 किनारे निर्मित नाले से कांशीराम कॉलोनी की जलनिकासी व्यवस्था का हाल जाना। साथ ही जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिशासी अधिकारी एवं एनएचएआई के अधिशासी अभियंता से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कांशीराम काॅलोनी से उसका मार्ग, केंद्रीय विद्यालय और जिला उद्यान कार्यालय के सामने एनएच द्वारा नाला निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने अधिशासी अभियंता और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को समन्वय स्थापित करते हुए नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए, जिससे कांशीराम काॅलोनी में जलभराव न हो। सुचारू रूप से पानी नाले में पहुंच जाए। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मोहल्ले में नाली निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अजय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता एनएच 730 आरके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें