- देवपुर मस्जिदिया में दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, 22 टीमों ने लिया हिस्सा
लोटन। लोटन ब्लॉक क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया में शनिवार को दो दिवसीय युवा एकता कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 22 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मुकाबले में इमलिहा ने मस्जिदिया को हराया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला इमलिहा और मस्जिदिया के बीच हुआ। इमलिहा की टीम ने 36 अंक हासिल कर जीत दर्ज की जबकि मस्जिदिया की टीम 11 अंक ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में दहला और कठहा की टीमें आमने-सामने रही। दहला ने 40 अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया जबकि कठहा की टीम 26 अंक पर रही। इसके बाद परसपुर और भिटपरा के बीच मुकाबला हुआ। वहीं बरदहवा और महराजगंज के बीच खेले गए मुकाबले में महराजगंज की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी पारंपरिक खेल है और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। प्रतियोगिता के दौरान शाह आलम चौधरी, रवि पांडेय, मोहम्मद उस्मान, सेराजुद्दीन, भुनेश्वर उर्फ वाजिद अली, मो. शरफी, इरशाद अहमद शाह, सरवर आलम आदि मौजूद रहे।