फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कमर आैर पेट के पास हो दर्द तो करा लें जांच, हो सकती है पथरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वर्तमान समय में लोगों को पथरी की समस्या होना आम बात हो गई है। एक आंकड़े के अनुसार हर पांचवां व्यक्ति पथरी की समस्या से ग्रस्त है। चिकित्सकों के अनुसार पानी की कमी होने से पथरी हो रही है, लेकिन शुरुआती दौर में मरीज इसे पहचान नहीं पा रहे हैं। जब पथरी का साइज 10 से 12 एमएम हो जा रहा है तो अधिक दर्द होने पर ही इसका पता चल रहा है। ऐसे में मरीजों के पास ऑपरेशन करवाना ही विकल्प बच रहा है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द के आने वाले मरीजों में पथरी की समस्या अधिक हो रही है। इसमें सबसे अधिक मरीज को किडनी में पथरी हो रही है। जो बाद में परेशानी का सबब बन जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच चौकाने वाली है। जब मरीज आ रहे हैं तो उनकी किडनी में सात एमएम से 13 एमएम तक पथरी मिल रही है।
विज्ञापन

जबकि किडनी में स्टोन का लक्षण आने पर ही शरीर में हरकत शुरू हो जाती है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हल्के दर्द को अन्य कारण से समझ कर दर्द की दवा खा ले रहे हैं। बाद में यह समस्या और बड़ी हो जा रही है। इससे ऑपरेशन ही अंतिम विकल्प बच रहा है।
विज्ञापन

जो मरीजों के लिए खतरनाक भी साबित हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में प्रतिदिन 40 से 45 मरीज किडनी स्टोन की समस्या के आ रहे हैं।
ऐसे करे किडनी स्टोन की पहचान : किडनी स्टोन के ज्यादातर मरीजों में कोई लक्षण नहीं होते। टेस्ट के जरिए ही पता चल पाता है कि उनके गुर्दे में पथरी है। हालांकि कुछ लोगों में पेट में दर्द होता है, जो पीठ की तरफ जाता है, कुछ लोगों में पेशाब की जगह दर्द होता है। कुछ लोगों के पैरों में सूजन के कारण किडनी फेल होने लगती है, उस वक्त पता चलता है कि उनके गुर्दे में पथरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें