फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोडवेज आ रहे हैं तो छतरी लेकर आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अगर रोडवेज स्टेशन पर यात्रा के लिए आ रहे हैं तो छतरी जरूर लेकर आएं। क्योंकि रोडवेज स्टेशन पर धूप से बचने के लिए कोई प्रबंध नहीं है। प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं है। गैलरी में धूप और लू का थपेड़ा लगता है, जिससे बैठना मुश्किल हो जाता है। अगर जरा सी लापरवाही किए तो लू का शिकार होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पानी और छतरी लेकर जरूर आएं।
लू को लेकर मौसम विभाग की ओर से बार- बार चेतावनी दी जा रही है। उससे बचाव के लिए सलाह दी जा रही है, जिससे लोग लू से बच सकें। सिद्धार्थनगर रोडवेज पर सिर ढकलें या छांव की कोई व्यवस्था नहीं है। यात्रा के लिए आने वालों को दीवार से इधर-उधर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। जबकि, यहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

क्योंकि दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर व लोकल रूट पर 45 बसों का संचालन होता है। बुधवार को रोडवेज की पड़ताल की गई तो यात्री धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करते हुए नजर आए। कुछ बगल में एक पेड़ के नीचे बैठे नजर आए। यहां गंदगी से दुर्गंध उठ रही थी, लेकिन विवशता थी, ऐसे में करें क्या।
विज्ञापन

गोरखपुर की बस का इंतजार कर रहे अब्दुल कलाम ककरहवा और कन्हैया निवासी महुआ ने बताया कि राेडवेड का भवन बना दिया गया, लेकिन प्रतीक्षालय तक की व्यवस्था नहीं है। यहां बस पकड़ना जान जोखिम में डालने जैसा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
इस संबंध में एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि समस्या है। जल्द ही इसका समाधान करवाया जाएगा। बाकी गैलरी में बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें