फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दुकान में घुसकर दर्जी को पीटा

Wed, 11 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मारपीट में घायल मोहम्मद शमी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाने से सटे ग्राम पंचायत छतहरी में मंगलवार रात पुरानी रंजिश में दर्जी को दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने लात घूसों से मारकर लहूलुहान कर दिया। बचाव में पहुंचे पुत्र को भी मारा-पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

छतहरी निवासी मोहम्मद शमी चौराहे पर सिलाई का काम करता है। तहरीर के मुताबिक प्रतिदिन की तरह मंगलवार को मोहम्मद शमी दुकान में कपड़ा सिल रहा था। रात करीब आठ बजे गांव का ही हरिओम दुकान पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए मार-पीट करने लगा।
मोहम्मद शमी का पुत्र शमशाद अली बचाव में पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। 100 नंबर की सूचना पर आधे घंटे बाद पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

मो. शमी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के हरिओम पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल कर रही है। घायल मो. शमी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उन पर हमला हुआ है। इस संबंध में एसओ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी 100 नंबर से मिली थी। मौके पर पहुंचने तक मामला शांत हो गया था। मो. शमी की तहरीर पर छतहरी गांव निवासी हरिओम के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें