फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर शोरी से दुष्कर्म के आरोपी पिता का शव हवालात में फांसी पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल डेस्क के ध्यानार्थ---
विज्ञापन

हवालात के शौचालय में कुंडी के सहारे फंदे से लटका मिला शव
पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने किया था गिरफ्तार
नेपाल के कपिलवस्तु जिले स्थानीय थाने के मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में कपिलवस्तु (नेपाल) जिले के स्थानीय थाने की हवालात में बंद पिता का शव बृहस्पतिवार सुबह शौचालय में कुंडी के सहारे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पत्नी ने ही उसके खिलाफ 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

नेपाल के कपिलवस्तु जिले के स्थानीय थाने में एक महिला ने पति पर 16 वर्षीय पुत्री से अनेक बार दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार हवालात में आरोपी पिता के साथ ही एक दूसरे मामले का आरोपित भी बंद था। हवालात में ही शौचालय अटैच है। दूसरे आरोपित ने बृहस्पतिवार सुबह आवाज देकर बताया कि आरोपित पिता शौचालय का दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस पर पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया। अंदर शौचालय की कुंडी में गमछे के सहारे आरोपित पिता का शव फांसी पर लटकता मिला। इलाका प्रहरी कार्यालय के इंसपेक्टर आयूष जोशी ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें