फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के छह और संदिग्ध मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के छह और संदिग्ध मिले
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती
बुखार और जुकाम है सभी को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महिला चिकित्सालय के क्वारंटीन में वार्ड में बुधवार की देर शाम कोरोना वायरस के छह संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। सभी को बुखार और जुकाम की शिकायत है। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्य हैं। यह सभी डुमरियागंज, बांसी और मोहाना थानाक्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की शाम को मोहाना एक गांव निवासी युवक को जुकाम की शिकायत थी। परिजनों ने उसे महिला चिकित्सालय में बने क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया है। एक अलावा बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को भी भर्ती किया गया है। इसकी उम्र 20 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। वहीं डुमरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव से देर रात एक ही परिवार के चार लोगों को एंबुलेंस मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। इसमें पिता और तीन बेटे शामिल हैं। सभी को बुखार और सर्दी की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम देखरेख में लगी है। अब तक वार्ड में भर्ती होने वालों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि क्वारंटीन वार्ड में रखे गए लोगों की जांच की जा रही है। विभागीय टीम उनकी देखरेख में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें