फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्कर के चंगुल से लड़की को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्कर के चंगुल से लड़की को बचाया
विज्ञापन

43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया, उसके साथ एक नेपाली युवती भी थी। पूछताछ में मामला मानव तस्कर से जुड़ा हुआ पाया गया। इसके बाद लड़की सहित पकड़े मानव तस्करी के आरोपी को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी के उप कमांडेंट मनोज कुमार के मुताबिक सीमा चौकी के जवान खुनवां सीमा पर गश्त पर थे। इसी बीच एक व्यक्ति नेपाली युवती के साथ आता दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर दोनों को रोककर पूछताछ की गई। लड़की ने बताया कि युवक उसे नौकरी दिलाने ले जा रहा था। पकड़े गए तस्कर की पहचान फिरोज अहमद निवासी अहड़ी कोतवाली जोगिया के रूप में की गई। पूछताछ के बाद मिली युवती सहित आरोपी को नेपाल पुलिस चौकी मर्यादपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें