फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैट्री चोरी करने वाले सात लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

चोरी की 10 बैट्री, एक पिकअप और स्कार्पियो भी बरामद
एसओजी और पुलिस की टीम ने हल्लौर कर्बला के पास से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसओजी और डुमरियागंज पुलिस की टीम ने मोबाइल टॉवर की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का सामान और बाहन बरामद किया है। इन सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी मायाराम वर्मा ने बताया कि पुलिस को भोर में मुखबिर ने सूचना दी कि मोबाइल टॉवर की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हल्लौर कर्बला के पास मौजूद हैं। कर्बला में कुछ लोग पुलिस टीम को देख कर भागने लगे, घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर मौके से एक पिकअप और स्कार्पियों में रखी गई 10 बैट्री, दो सोलर पैनल, एक सोलर चार्जर, 30 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद वाहनों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पकड़े गए लोगों ने अपना परिचय डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गांव ख्रम्हरिया निवासी आसिफ खान, अनूप पासवान निवासी टिकरिया, अल्ताफ उर्फ खालिद निवासी सिसवा, गोगई पंडित उर्फ ओमप्रकाश निवासी चकमझारी, मो. वसीम, मो. रईस निवासी हल्लौर और त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के गांव महतनिया निवासी गोलू उर्फ हरिशंकर पांडेय दिया। आसिफ और अनूप ने बताया कि वह लोग मुंबई में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। संयुक्त टीम में एसओ डुमरियागंज केडी सिंह, एसओजी प्रभारी पंकज पांडेय, एसआई आनंद कुमार, पारसनाथ, सिपाही मिथिलेश, दिलीप द्विवेदी, अवनीश सिंह, पवन तिवारी, अखिलेश यादव, मृत्युंजय कुशवाहा, वीरेंद्र त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें