हाईस्कूल के मेधावियों को सम्मानित करेंगे पूर्व सांसद
नए सत्र में 22 छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म देने का आश्वासन, विद्यालय में हुआ पौधरोपण
बांसी(सिद्धार्थनगर)। महामना मालवीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगदवा बांसी विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रबंधक, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मेधावियों को सम्मानित करने की घोषणा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 84 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा प्रीति गौतम, 81.7 प्रतिशत अंकों के साथ स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुमन, 81 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लवकुश तथा मोनी को 1100 रुपये पुरस्कार की घोषणा की।
डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने सभी अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत आया है। विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। विद्यालय के कोषाध्यक्ष युवा भाजपा नेता इंजीनियर अशोक त्रिपाठी ने धरती को हरा भरा रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने 22 छात्र-छात्राओं अनामिका, किशनराज, आस्था चौबे, रागिनी, सरोज यादव, विशाल आदि को इस नए सत्र में यूनिफार्म देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य शैलेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार पांडेय, भाई लाल सरोज, श्याम बहादुर, राजकुमार, बेदी लाल, वशिष्ठ त्रिपाठी आदि मौजूद थे।